Advertisement Section
Header AD Image

महाशिवरात्रि पर ठंडाई पीने से बिगड़ी शिवभक्तों की हालत, ज्यादा मिली थी भांग, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Read Time:2 Minute, 12 Second

कोटद्वार, 26 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व पर दूधिया (ठंडाई) पीने से 24 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। एक-एक कर पीड़ितों को बेस अस्पताल लाया गया। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।

बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में ठंडाई (दूधिया) का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे, जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे। उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानी से घिरे थे।

महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार को अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। वहीं, हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post पौड़ी जिले के श्रीनगर में बीटेक के दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत, दोनों छात्र बिहार के रहने वाले थे
Next post उत्तरकाशी विद्या मंदिर के पहले स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू, विदेशी गुरुओं से शिक्षा ले रहे नौनिहाल