Advertisement Section
Header AD Image

देहरादून से गुमखाल के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा,गुमखाल के ओडल ग्राम की भूमि पर हेलीपेड बनाने का कार्य शुरू

कोटद्वार, 1 मार्च। देहरादून से गुमखाल के लिए जल्द ही हेली सेवा शुरू होगी। दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने उनसे मिलने पहुंचे लैंसडौन होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी है। बताया कि लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिलेगा।

लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा ने बताया कि होटल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आवास पर गढ़वाल सांसद बलूनी से मिला था। जिसमें लैंसडौन और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां और सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि जल्द ही लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिल सकेगा।

गुमखाल के ओडल ग्राम की भूमि पर हेलिपैड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इस हवाई पट्टी पर हेलीकाॅप्टर उतरने लगेंगे। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। जौलीग्रांट से गुमखाल तक हेलि सेवा शुरू की जा रही है। इसका किराया 2500 रुपये होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक देहरादून से आसानी से लैंसडौन पहुंच सकेंगे।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा व संरक्षक सुनील बक्शी ने देहरादून से लैंसडौन हेलि सेवा को पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि इस योजना से सेना, पर्यटक व स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।

Previous post ग्लेशियर के मलबे में दबे 55 में से 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, 4 मजदूरों की तलाश तेज, 4 की मौतत
Next post पासपोर्ट अधिनियम 1967 के प्रावधानों में संशोधन, अब जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र मान्य होगा