Advertisement Section
Header AD Image

कुत्ते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी युवती, शोर सुनकर पहुंचे माता-पिता, आगे जो हुआ उसे देख हैरान हो गए लोग

बागेश्वर, 27 मार्च। बागेश्वर जिले में गरुड़ के लाहुरघाटी के लमचूला गांव में कुत्ते को बचाने के लिए युवती तेंदुए से भिड़ गई। घटना में युवती का हाथ जख्मी हुआ है। युवती को सीएचसी बैजनाथ से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
राजस्व क्षेत्र जखेड़ा के लमचूला निवासी रेनू (18) पुत्री भुवन राम बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने घर की रसोई में खाना बना रही थी। पास ही उसका पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक कुत्ते पर हमला कर दिया। युवती शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। अचानक युवती के बीच में आने से तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर युवती के हाथ को पंजा मारकर जख्मी कर दिया। इसी बीच युवती की माता प्रेमा देवी और पिता भी भीतर से शोर मचाने लगे।
आसपास रहने वाले परिवार के लोग भी शोरगुल मचाते हुए मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर तेंदुआ कुत्ते को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। बृहस्पतिवार को परिजन युवती को सीएचसी बैजनाथ लेकर आए। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि युवती पर हुए हमले की जानकारी जुटाने के बाद उनके परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Previous post रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, प्लान बनाने से पहले अपडेट जान लें, तीन मई तक 29 ट्रेनें रद्द
Next post 1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र