Advertisement Section
Header AD Image

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव एवं प्रभारी सचिवों को दिये निर्देश ।

 

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव एवं प्रभारी सचिवों को निर्देश दिये हैं कि शासन/सचिवालय स्तर पर सोमवार को कोई बैठक (तात्कालिकता के दृष्टिगत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर) आहुत नही की जायेगी। सोमवार को (अवकाश की स्थिति को छोड़कर) सभी अधिकारीगण अपने कार्यालय कक्ष में जन सामान्य/जन प्रतिनिधियों से भेंट हेतु सुलभ रहेंगे। शासन/सचिवालय स्तर के अधिकारियों के द्वार जन सामान्य से भेंट एवं जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सुलभ रहने के निमित सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है।

Previous post उत्तराखंड सूचना विभाग में उप निदेशक नितिन उपाध्याय विभाग के दूसरे पीएचडी धारक अफसर बने।
Next post बुरी खबर , चारधामों में करीब 30 लोगों की मौत ।