Advertisement Section
Header AD Image

सूचना विभाग में गांधी जी और शास्त्री जी9 के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

 

 

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous post वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सीएम ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Next post हर घर की थाली शुद्ध व हर परिवार की खुशियाँ सुरक्षित रहें, यही हमारी सरकार की प्राथमिकताः सीएम