राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी का राजकीय महाविद्यालय बनबसा चम्पावत के साथ MOU

राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी का राजकीय महाविद्यालय बनबसा चम्पावत के साथ MOU

यमकेश्वर, 29 अक्टूबर। गढ़वाल मंडल के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर के द्वारा कुमाऊं मंडल के राजकीय महाविद्यालय बनबसा चम्पावत के साथ एक समझौता ज्ञापन क़रार किया गया।

इस समझौते ज्ञापन में दोनों महाविद्यालयों के बीच अपने-अपने महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके अलावा दोनों महाविद्यालयों के बीच प्राध्यापकों के द्वारा गेस्ट लेक्चरर भी संपादित किए जाएंगे, जिससे दोनों महाविद्यालय के छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।

इस MOU के द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा उभारने में भी मदद मिलेगी। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय यमकेश्वर के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ योगेश कुमार शर्मा एवं राजकीय महाविद्यालय बनबसा चम्पावत के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ आनन्द प्रकाश सिंह ने अपने हस्ताक्षर कर इस MOU को पूर्ण किया।

bureau