Advertisement Section
Header AD Image

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिथ्याणी डिग्री कालेज में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित

यमकेश्वर, 7 नवम्बर। प्रदेश में इस समय उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय स्तर पर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 नवंबर को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं ने एकल नृत्य में पूजा प्रथम, सविता द्वितीय और दिव्यांशी को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार समूह नृत्य में मेघा और अनुराधा को प्रथम, गुंजन और पूजा को द्वितीय तथा कुमकुम,स्वर्णिमा, प्रियंका औरवंशिका को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह एकल गायन में काजल ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ नीरज नौटियाल, डॉ हिमानी बडोनी, डॉ केशव डबराल और महेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा के अलावा महाविद्यालय के डॉ. गिरिराज, डॉ उमेश कुमार त्यागी, श्री विनय कुमार पांडे, डॉ राम सिंह सामंत, सुनील प्रसाद, पूजा रानी, चेतन भट्ट, मनवीर सिंह कंडारी, सीमा देवी, बीना देवी, सतीश सिंह, नरेश राणा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Previous post पौड़ी के बेडू को मिला भौगोलिक संकेतक टैग, अब बेडू उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
Next post ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन 37वें दिन भी जारी, उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी