Advertisement Section
Header AD Image

गढ़वाली में संबोधन, पीएम मोदी ने गिनाईं 25 वर्षों की उपलब्धियां

देहरादून, 9 नवम्बर उत्तराखंड राज्य स्थापना के आज 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। एफआरआई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट जारी करने के साथ ही जनसमूह को संबोधित भी किया। इसके साथ ही रजत जयंती समारोह में प्रदेश को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी। कहा विकास की यात्रा अद्भुत रही है। यह हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है।
पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण की शुरूआत की और कहा-देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयानो, आप सबू तई म्यारू नमस्कार। पैलाग, सैंवा सौंली। अपने भाषण के बीच में पीए मोदी ने जब फिर से गढ़वाली में बोलना शुरू किया, तो इसने लोगों को और रोमांचित कर दिया। पीएम बोले, पैली पहाडू कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै। अब वखि बटि नई बाट खुलण लग ली।
पीएम मोदी ने अपने भाषण मे पहाड़ के लोक पर्वों, लोक परंपराओं और महत्वपूर्ण आयोजनों को भी शामिल किया।  उन्होंने अपने संबोधन में हरेला, फुलदेई, भिटोली, नंदादेवी, जौलजीबी, देवीधुरा मेले से लेकर दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल तक का जिक्र किया। कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ उनके इसअंदाज पर जमकर तालियां बजायी।
Previous post पीएम मोदी ने यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-सरकार ने पेश की मिसाल
Next post रजत जयंती समारोह में टिहरी की नथ, गलोबंद व पिछौड़ा ने किया मंत्रमुग्ध