Advertisement Section
Header AD Image

15वीं गढ़वाल राइफल के वीर सैनिक प्रवीण सिंह हुए शहीद, पार्थिव शरीर को दी गयी श्रद्धांजलि।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।
 टिहरी :  जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में पतिलुहलान और छोटीपुरा के बीच सेंधाऊ बाजार में आतंकियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान 15वीं गढ़वाल राइफल के वीर सैनिक प्रवीण सिंह शहीद हुए। शहीद प्रवीण सिंह को शनिवार को  पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पुंडोली पट्टी नैल चामी विकास खंड भिलंगना टिहरी गढ़वाल लाया गया। जहां से उनके पार्थिव शरीर को  अंतिम अंत्येष्टि हेतु उनके पैतृक घाट महड़(शिवपुरी) नैलचामी लाया गया। इस दौरान श्री नीलचामेश्वर मंदिर परिसर में शहीद प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, भारतीय सेना कर्नल मुकेश प्रसाद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी एस चंद, जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, एस डीएम घनसाली के.एन. गोस्वामी आदि द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भाव भीनी श्रदांजलि दी गई.
 इसके बाद शहीद के सम्मान में  सैनिको द्वारा सलामी दी गई।
Previous post टिहरी प्रशासन द्वारा खोली गयी टेलीमेडिसन हैल्लो 555 सेवा से बची कई लोगों की जिंदगी।
Next post ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर की जाएगी कार्यवाही।