खिर्सू विकासखंड के कोटी गांव में वीरवार को गुलदार द्वारा एक महिला को मौत के घाट उतार देने की घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लगातार बढ़ते वन्यजीव हमलों और वन विभाग की लापरवाही के विरोध में शुक्रवार सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर आए और खंडाहा के पास जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का कहना था कि जंगलों में घास, लकड़ी या सामान्य रोजमर्रा के काम के लिए जाना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। जाम लगाने वालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल रहीं। उन्होंने गुलदार को ढेर करने की मांग उठाई।
डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार ने घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर किया हमला, बुरी तरह हुई घायल