Advertisement Section
Header AD Image

सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से कोटद्वार में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू

कोटद्वार, 29 नवम्बर। कोटद्वार में लंबे समय से अटका हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र आखिरकार शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा पोस्टल विभाग को सौंप दिया गया। यह वही केंद्र है जिसे विदेश मंत्रालय ने सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों के बाद मार्च में ही स्वीकृति दी थी।

सांसद अनिल बलूनी की सार्थक पहल कामयाब
इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए सांसद बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 12 लाख रुपये भी उपलब्ध कराए थे, जिसके उपरांत जुलाई में तहसील परिसर में ऑफिस का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। इसके बावजूद जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पासपोर्ट ऑफिस को पोस्टल विभाग को सुपुर्द नहीं किया जा रहा था। सांसद ने इस मामले में कई बार प्रशासन से बातचीत कर नाराजगी भी जताई थी। अंतत: उनकी कड़ी आपत्ति के बाद अब कोटद्वार तहसील परिसर में बने पासपोर्ट ऑफिस को जिला प्रशासन ने पोस्टल विभाग को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया।

स्थानीय लोगों को पासपोर्ट के लिए देहरादून नहीं लगानी होगी दौड़
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून या अन्य स्थानों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह सुविधा मिलने से कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Previous post देश को मिले 451 अग्निवीर, गढ़वाल राइफल्स सेंटर में शानदार पासिंग आउट परेड; सरहद की रक्षा की खाई कसम
Next post रोहित के साथ विराट करेंगे ओपनिंग? रांची में दिख सकता है ‘गंभीर’ प्रयोग