Advertisement Section
Header AD Image

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड पर लग रहा संडे बाजार अब आईएसबीटी के पास लगेगा

देहरादून, 25 दिसम्बर। रेंजर्स ग्राउंड से संडे मार्केट आईएसबीटी के पास शिफ्ट किया जा रहा है। अब संडे मार्केट आईएसबीटी के पास लगा करेगा। यातायात को देखते हुए संडे मार्केट को लेकर कई सालों से अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले झंडा बाजार को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन अब अंतत: संडे मार्केट के लिए आईएसबीटी के पास फाइनल हो गया है।
सूत्रों ने बताया, विधायक खजान दास ने इस बाबत जिला प्रशासन समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जिला प्रशासन से यह निर्णय करवाया है। अगर इस फैसले को अमल में लाया गया तो स्थानीय लोगों व दूनवासियों को राहत मिल सकेगी। विधायक खजान दास इस प्रकरण को सीएम पुष्कर सिंह धामी तक ले गए थे।
गौरतलब है कि आमजन और आसपास रहने वाले लोग संडे बाजार से बहुत परेशान हैं। व्यापारी संगठनों ने कई मर्तबा शासन और प्रशासन के समक्ष आपत्ति जताई थी। संडे बाजार के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने भी आपत्ति जताई थी। इससे न केवल जाम लग रहा था, बल्कि तमाम समस्याएं भी खड़ी हो रही थी।
व्यापारियों का कहना था कि संडे बाजार के विक्रेता समानांतर बाजार को संचालित करते हैं। ये कोई टैक्स भी नहीं देते हैं। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। व्यापारी नेता बिपिन नागलिया व पंकज मैसोन मसले को शासन-प्रशासन और राज्य कर विभाग के समक्ष लेकर गए थे। हर रविवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

Previous post उत्तराखंड फुटबाल टीम ने संतोष ट्राफी के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
Next post नए साल से पहले राम मंदिर को मिला बेशकीमती तोहफा, गुमनाम शख्स ने दी 30 करोड़ की रामलला की प्रतिमा