Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की, विकास कार्यों का किया शिलान्यास

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास भी किया। रु. 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।

शिलान्यास किये गए कार्यों में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़, सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़, पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़, श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़ शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली गई।

 

 

Previous post विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पीकर ने ली उच्चाधिकारियों की बैठक
Next post बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग