Advertisement Section
Header AD Image

राज्य के विकास के लिए इकोलोजी और इकोनोमी के संतुलन पर फोकस किया जा रहा है, धामी।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

 

नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए इकोलोजी और इकोनोमी में संतुलन पर फोकस किया जा रहा है। वनाग्पि को रोकने के लिए प्रभावी योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समस्त राष्ट्रीय पार्कों / वन्य जीव विहारों की परिधि से एक किमी0 की दूरी में स्थित क्षेत्र को ईको-सेंसेटिव जोन घोषित किये जाने संबंधी मा० न्यायालय के आदेश दिनांक 03.06. 2022 से उत्तराखण्ड जैसे वन बाहुल्य प्रदेशों को यथावश्यक छूट प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया।

Previous post जनपद देहरादून में डेंगू/मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जनजागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु देहरादून जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार द्वारा दिए गए दिशानिर्देश।
Next post पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 और 28 जून को मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना ।