Advertisement Section
Header AD Image

देहरादून में एक दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण

 

 

देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में दिनांक 14 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामले, शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामलें तथा अन्य प्रकृति के मामले लगाये गये थे। इस लोक अदालत में जनपद देहरादून में फौजदारी के शमनीय प्रकृति के 207 मामलें, चैक सम्बंधी 693 मामलें, धन वसुली सम्बंधी 18 मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम ट्राईबुनल के 62 मामलें, पारिवारिक विवाद सम्बंधी 129 मामलें श्रम सम्बंधी 01 मामले, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय अपराधों के 6075 मामले, उपभोक्ता फोरम सम्बंधी 15 एवं अन्य सिविल प्रकृति के 55 मामलों सहित कुल 7255 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 496212074/- रू0 की धनराशि पर समझौता हुआ। साथ ही बाह्य न्यायालय, विकासनगर के न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत में कुल 739 मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 9958000/-रू० की धनराशि पर समझौता किया गया तथा बाह्य न्यायालय ऋषिकेश के न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत में कुल 911 मामलों का निस्तारण कर कुल 33198531/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। बाह्य न्यायालय डोईवाला द्वारा 312 मामलों का निस्तारण कर कुल 272474100/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। बाह्य न्यायालय मसूरी द्वारा 47 मामलों का निस्तारण कर कुल 2504711/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया तथा बाह्य न्यायालय चकराता द्वारा 14 मामलों का निस्तारण कर कुल 1952500/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों व अन्य संस्थानों द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले भी निस्तारित किये गये। उक्त लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 4808 मामलों का सफल निस्तारण किया गया तथा 3,22,11,036/- रू0 की धनराशि पर पक्षकारों के मध्य समझौता हुआ।

 

 

Previous post पिथौरागढ़ में कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Next post Slotzo – Spielautomaten Erfolg durch Strategie und Glück