Advertisement Section
Header AD Image

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी वन विकास निगम के अध्यक्ष बने।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने इसका पुरस्कार दे दिया है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में चंपावत से चुनाव जीते श्री गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। सीएम धामी ने इस सीट से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की। कैलाश गहतोड़ी को मंत्री स्तर का दर्जा देते हुए उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

Previous post प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विशाल प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव किया तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
Next post जुलाई (2022) अंत तक पूरे प्रदेश में सभी राशन कार्डधारकों को नवीन सुविधायुक्त राशन कार्ड (डिजिटल राशन कार्ड) वितरित कर दिए जाएंगे,खाद्य मंत्री रेखा आर्या।