महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करते हुए सरकार से मांग की कि फीस नियंत्रण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने प्रदेश के सभी अभिभावकों से इस जनहित के आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक आवाज ही सरकार को जवाबदेह बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा घेराव के दौरान पुलिस के साथ झडप हुई। इस प्रदर्शन में आशा मनोरमा शर्मा, उर्मिला दढ़ियाल, अंशुल त्यागी, अनीता सकलानी, प्रिया थापा, पायल बहल, देवेंद्र कौर, भावना शर्मा, रश्मि देवरानी, मधु उनियाल, राधिका शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, गौरव रावत, प्रियांशु गौड़, शशांक जोशी, सिद्धार्थ जोशी, सोनू तिवारी, माही जेटली, आर्यन सेमवाल, अभिमन्यु नेगी, हेमंत पठारी, समीर, कुमार, सूरज, कुलदीप आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

