Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस अध्यक्ष मागे माफ़ी,राष्ट्रपति का अपमान देश नहीं सहेगा,सांसद नरेश बंसल।

देहरादून। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने आज संसद भवन नई दिल्ली में साथी सांसदांे संग देश की पहली महिला आदिवासी महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया।
सासंद बंसल ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अपमान ये देश नहीं सहेगा। यह जीभ फिसलना नहीं राष्ट्रपति का कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी द्वारा जानबूझकर किया अपमान था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी को आदिवासी समाज और महिलाओं के अपमान पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता का परिचय बताया। सासंद बंसल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के सांसदांे द्वारा संसद न चलने देने विपक्ष का चर्चा से भागना है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन करार दिया।

Previous post प्रदेश में छूटे हुए सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड युद्धस्तर पर बनवाने की विपुल जैन ने मांग की।
Next post विधानसभा क्षेत्र में जल्द पूरा करें सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य, डॉ धन सिंह रावत।