Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदे की पार,मदन कौशिक।

देहरादून। भाजपा ने संसद मे कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदे पार कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयानबाजी कर अपना चेहरा फिर उजागर कर दिया है और इससे यह फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिये। कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्य विहीन तथा संविधान को चोट पहुचाने वाला है। जब से राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने नामांकन किया तो कांग्रेस की घृणा उजागर हो गयी और कभी उन्हे रबर स्टेम्प तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उन्हे अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी से नवाजा जा रहा है। कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर पचा नही पा रही है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश मे राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी इसे बर्दाशत नही करेगी। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा है और अस्तित्व बचाने मे जुटी कांग्रेस को देश की जनता माफ नही करेगी।

Previous post भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अपने पद से कभी भी दे सकते है इस्तीफा।
Next post राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद की टिप्पणी मातृशक्ति का अपमान,मुख्यमंत्री धामी।