Advertisement Section
Header AD Image

सूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। दोपहर में सूरज के आसपास एक सतरंगी गोला बन गया। इस अद्भुत नजारे को देख हर कोई चकित रह गया। कईं घंटे तक सूरज के आस-पास ये सतरंगी गोला बना रहा। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, जैसे ही यह नजारा दिखा इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इस नजारे को देखकर लोग इसे चमत्कारिक घटना बता रहे थे। लेकिन जानकारों की मानें तो यह एक साधारण प्राकृतिक घटना है। विदेशों में अक्सर ये नजारा दिख जाता है, लेकिन भारत में यह नजारा कम ही नजर आता है। सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनने वाले इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। इसलिए इस घटना को सन हालो या 22 डिग्री हालो कहते हैं।

Previous post गैरसैंण को शीघ्र उप जिला अस्पताल की सौगात जा रही है मिलने।
Next post सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से की भेंट।