Advertisement Section
Header AD Image

सरकार द्वारा खरीदी गई 1026 करोड रुपए की बिजली खरीद की सीबीआई जांच हो, रघुनाथ सिंह नेगी।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।
 
विकासनगर देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विद्युत खरीद मामले में मोटी कमीशन खोरी के खेल को अंजाम देने के लिए गर्मी का सीजन आने से पहले विद्युत आपूर्ति मामले में कोई होमवर्क नहीं किया गया और न ही करार के तहत विद्युत आपूर्ति करने वाली कंपनियों की कोई समीक्षा की गई तथा सरकार की सोची समझी अदूरदर्शिता एवं कुप्रबंधन के चलते गरीब प्रदेश को लगभग 1026 करोड रुपए की बिजली इंडिया एनर्जी एक्सचेंज ,पावर एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया एवं एनवीवीएन नई दिल्ली से महंगे दामों पर माह मार्च 2022 से जून 2022 तक खरीदनी पड़ी, जिसने प्रदेश के खजाने को बर्बाद करके रख दिया।

नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि ऊर्जा विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है तथा उनकी सरपरस्ती में ऐसा खेल हो गया कि मजबूरन सरकार को लगभग 1200 मिलीयन यूनिट्स बाहर से महंगे दामों में खरीदनी पड़ी। उक्त बिजली लगभग ₹8 से लेकर ₹12 प्रति यूनिट की दर से खरीदी गई द्य मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि सरकार द्वारा खरीदी गई 1026 करोड रुपए की बिजली खरीद की सीबीआई जांच हो। पत्रकार वार्ता में प्रवीण शर्मा पिन्नी व ओ.पी. राणा मौजूद रहे।

Previous post पंतजलि योगपीठ में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस में शामिल हुए, राज्यपाल व मुख्यमंत्री धामी।
Next post कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अग्निपथ योजना, मंहगाई, बेरोजगार, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जी.एस.टी को लेकर राजभवन घेराव किया गया।