Advertisement Section
Header AD Image

ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बडे नेताओं से पूछताछ की जिससे बौखलाई कांग्रेस, (भाजपा मीडिया)मनवीर चौहान ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित राजभवन कूच को रजनीति से प्रेरित और जनता को अपने कारनामो से ध्यान हटाने जैसा कदम बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की हाल ही मे ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बडे नेताओं से पूछताछ की है जिससे कांग्रेस बौखला गयी है। अब वह सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्र भक्ति और विचार धारा पर कहने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेंबांन मे झांकने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को पहली पाठशाला में यही सिखाया जाता है की देश प्रथम है। समय समय पर कई उदाहरण सामने आये भी है। लेकिन विचार धारा की बात करने वाली कांग्रेस की विचार धारा तुष्टि करण, भ्रष्टाचार और स्वहित साधने जैसा रहा है। भाजपा आज राष्ट्र ध्वज को हर घर मे फहराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस इससे भी परेशान है। कांग्रेस हमेशा ही राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर देश से अलग ही राय रखती है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के इस रवैये को जनता भली भाँति जानती है और उसे कोई माफी नही मिलने वाली है।

Previous post मुख्यमंत्री रुद्रपुर में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के सम्बन्ध में  राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में करेगे प्रतिभाग।
Next post विधानसभा के सभी वार्डों में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।