Advertisement Section
Header AD Image

प्रदेश के 6 जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना येलो अलर्ट जारी।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। प्रदेश के 6 जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी देहरादून,पौड़ी, नैनीताल,चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में अधिकांश इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज बौछार पड़ने की भी संभावना है।

Previous post पंडित रूपक कुलकर्णी ने दी हिंदुस्तानी बांसुरी वादन की प्रस्तुति।
Next post अंतरराष्ट्रीय बाजार निर्यात के लिए 28 टन राजमा,1.5 टन आम ओर 80 टन शहद का मुख्यमंत्री द्वारा फ्लैग ऑफ किया।