Advertisement Section
Header AD Image

ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह मिलेंगे 10000 रुपये।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। हाल ही में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज जी से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात की गई थी जिसमे कई मांगे मंत्री जी के समक्ष रखी थी। जिसमें से कई वर्षों से एक मांग थी यह भी थी कि प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।
पंचायतीराज मंत्री जी के द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। आज सभी प्रमुख को इस बात की खुशी होगी कि सभी प्रमुखगणों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।

Previous post पेपर लीक मामले में नौगांव निवासी अंकित रमोला गिरफ्तार ।
Next post बिन पानी सब सून विचार संगोष्ठी को किया गया सम्बोधित ।