कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के मानकों में गड़बड़ी को लेकर की जांच की मांग।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के मानकों में गड़बड़ी को लेकर की जांच की मांग।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

उत्तराखंड। कोटद्वार से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के हजारों युवाओं ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में अग्निवीर भर्ती के दौरान युवाओं ने मानकों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, जिसका संज्ञान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लिया है। इस संबंध में एक वीडियो जारी करते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से मानकों की जांच का अनुरोध किया है।
बता दें कि कोटद्वार में 19 अगस्त से 31 अगस्त तक बीआरओ लैंसडाउन अग्निवीरों की भर्ती करा रहा है। भर्ती होने वाले युवाओं का कहना है कि भर्ती के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। अग्नीवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है, जबकि पूर्व में औसतन 300 में से 60 युवाओं का चयन किया जाता था। इसके अलावा दौड़ का समय 16 मीटर के लिए 5 मिनट 40 सेकंड है लेकिन वह सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ समाप्त कर रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड के जवानों के लिए 163 सेंटीमीटर लंबाई का मानक है, लेकिन 170 सेंटीमीटर लंबाई के युवाओं का चयन हो रहा है।

bureau