Advertisement Section
Header AD Image

पूर्व प्रदेश महामंत्री डा. जसविन्द सिंह गोगी को महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री डा. जसविन्द सिंह गोगी को महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी की कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लम्बे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें देहरादून महानगर में पार्टी संगठन की मजबूती के दृष्टिगत महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नवनियुक्त कार्यकारी महानगर अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की भावना तथा कांगे्रस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। डाॅ0 जसविन्द सिंह गोगी की महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी तथा मिष्ठान वितरण किया। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोशी, मनीष नागपाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, विनीत प्रसाद भट्ट, बसी जैदी, कपिल भाटिया, राॅबिन त्यागी, नवनीत सती, अभिषेक तिवारी, शीशपाल बिष्ट, शकील मंसूरी, विकास ठाकुर, रविन्द्र, बिट्टू मौर्य, प्रमोद मंुशी, जितेन्द्र शर्मा शामिल थे।

Previous post उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एक और सरकारी शिक्षक गिरफ्तार।
Next post बाईबीएस अस्पताल ने लॉन्च की भारत की पहली ब्रेन मैपिंग डिवाइस।