Advertisement Section
Header AD Image

राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षा मंत्री का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान रक्षा मंत्री उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा और औली भी जाएंगे।
बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ बातचीत करने के साथ ही सिंह ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 05 अक्तूबर दशहरा के अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के साथ ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। सिंह के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम एक परंपरा है, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ हर साल शामिल होते हैं। वह दशहरा पर्व यहीं मनाएंगे और अगले दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Previous post 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
Next post मेयर सुनील गामा ने किया मॉं भगवती के विशाल जागरण का उद्घाटन