Advertisement Section
Header AD Image

सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु. देने की घोषणा

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

Previous post पौड़ी बस हादसे में 33 लोगो की मौत , 19 घायल
Next post सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना