Advertisement Section
Header AD Image

टेंट में रह रहे मजदूरों पर गिरा बोल्डर, एक की मौत

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी तो धाम में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही है. इसके साथ ही गैरीकुंड-केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग पर भी जगह-जगह बोल्डर गिरने के साथ ही मलबा भी आ रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में भूस्खलन होने के कारण एक टेंट में रह रहे 6 मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जब पांच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं। केदारनाथ धाम की बात करें तो धाम के पीछे की चोटियों पर बर्फबारी जारी है। वहीं, केदारनाथ धाम में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही है। भारी बारिश और ठंड के बावजूद भी यात्री भारी संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद भूस्खलन का दौर भी एक बार फिर शुरू हो गया है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के निकट भूस्खलन के कारण टेंट के भीतर रह रहे 6 मजदूरों में से एक बोल्डर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदरों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मजदूर के शव को गौरीकुंड लेकर आई। गौरीकुंड में पंचनामा भरने के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यह मजदूर पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर संचालन का कार्य करता था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया जंगलचट्टी के पास कुछ घोड़ा-खच्चर मजदूरों ने टेंट लगाया हुआ था। सोमवार सुबह के समय ऊपरी पहाड़ी से गिरे पत्थर गिरने की चपेट में धनवीर पुत्र सांतु लाल उम्र 24 वर्ष निवासी कंडाली विकासखण्ड जखोली आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंट के भीतर अन्य पांच लोग भी थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Previous post धामी सरकार का प्रहार राज्य कर विभाग के निलंबित एक अधिकारी अनिल कुमार को सरकारी सेवा से किया बर्खास्त
Next post मुलायम नहीं चाहते थे उत्तराखंड अलग राज्य बने