उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उत्तराखंड से खास नाता रहा है

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

उत्तरकाशी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उत्तराखंड से खास नाता रहा है। उनकी दोनों बहुएं उत्घ्तराखंड से ही हैं। मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।डिंपल का जन्घ्म अल्मोड़ा में हुआ है। छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। उत्तरकाशी के बरसाली गांव निवासी अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा से मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का विवाह हुआ है। हालांकि अरविंद सिंह बिष्ट लंबे समय से लखनऊ में रहते हैं। जबकि उनके चार अन्य भाई उत्तरकाशी में ही रहते हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके सगे-संबंधियों ने शोक व्यक्त किया है।

bureau