Advertisement Section
Header AD Image

राज्य कर्मचारियों को सीएम धामी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा दिया है। वित्त विभाग की फाइल को सीएम ने मंजूर कर दिया। अब कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ते पर है।
कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने कहा था कि बोनस और डीए का फैसला दिवाली से पहले हो जाएगा।

 

Previous post रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर देश के 50 से भी अधिक प्रसिद्ध हलवाईयों की मिठाईयां मिलनी हुई शुरू
Next post मुख्य विकास अधिकारी ने जिला योजना में व्यय की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश