Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री ने माता मंगला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन की प्रमुख माता मंगला जी को उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता मंगला जी का जीवन गरीबों की निस्वार्थ सेवा में समर्पित है। माता मंगला जी व भोले जी महाराज समाज सेवा की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

Previous post वायलन और वीणा की जुगलबंदी ने किया विरासत के लोगों को मंत्रमुग्ध
Next post तीन दिन में घटनाओं का खुलासा न होने पर थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को हटाया जाएगाः सीएम