Advertisement Section
Header AD Image

भ्रष्टाचार का राग अलापने वाले अपने गिरेवान में झांकेंः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उतराखंड केंद्र के सहयोग और मार्गदर्शन से लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सभी को इस विकास यात्रा मे सहभागी बनने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार ने अल्प काल मे अपने कौशल से भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लडाई शुरू की है और इसमे उन्होंने किसी तरह अपने पराये या काल खंड को नही देखा। हो सकता है, कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आक्रमकता को कुछ लोग बर्दाश्त नही कर पा रहे हों, लेकिन वह भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंडे और जीरो टॉलरेंस के प्रति बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार द्वारा अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ की गयी कार्यवाही का आकलंन किया जाए तो तस्वीर शीसे की तरह साफ है। जन सुनवाई के लिए व्यवस्था है तो विभागों मे पारदर्शिता के लिए जरूरी कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आरोप प्रत्यारोप से प्रदेश को लेकर गलत छवि बनती है। विरोध की राजनीति करने वालों के शासन काल मे कार्यप्रणाली किस  स्तर की रही उन्हे खुद इसका आकलन करने की जरूरत है।

 

 

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपदेश दे रहे है, जबकि उनके कार्यकाल मे काम नही कारनामे हुए और पूरे देश ने उतराखंड के घटनाक्रम को नजदीक से जाना। भट्ट ने कहा कि अपने हो या पराये सभी का नजरिया निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे समावेशी विकास की दिशा मे एक बेहतर सरकार चल रही है और आरोप प्रत्यारोप से इस यात्रा मे कोई अवरोध उत्पन्न नही होने वाला, क्योकि राज्य मे जनता ने भाजपा को बागडोर सौंपी है।  भाजपा जनता से किये वायदे को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है और किसी को भ्रम मे नही रहना चाहिए।

Previous post प्रेस दिवस पर “राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका” पर गोष्ठी आयोजित
Next post जियो ट्रू5जी नेटवर्क पर चलेंगे ओप्पो के स्मार्टफोन