Advertisement Section
Header AD Image

चलती कार पर कूदा बारहसिंघा, कई सवारियां घायल

हरिद्वार। हरिद्वार में बुधवार शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। बहादराबाद बाइपास रोड पर चलती कार पर अचानक एक बारहसिंघा कूद गया। कार अनियंत्रित हो गई और साडड में रेलिंग पर लग गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार में बैठी सवारियां भी घायल हो गईं। वहीं, बारहसिंघा भी लहूलुहान हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे।

Previous post आप पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई
Next post चिंतन शिविर के मंथन से अवश्य ही ज्ञानरूपी अमृत निकलेगा, मुख्यमंत्री