Advertisement Section
Header AD Image

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन ने मानवाधिकारों की जागरूकता का संदेश दिया

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मसूरी रोड स्थित पुरुकुल हेरिटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन ने मानवाधिकारों की जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक होना चाहिए।
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। जिसके द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। अधिकारों के प्रति जागरूक और उसका हनन होने पर विरोध करना चाहिए। किसी भी तरह का भी शोषण अत्याचार होना मानवाधिकारों का हनन है। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, वंदना पुरी, सुनीता, राजकुमार तिवारी, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।

Previous post सहकारी बैंक घोटाले की जांच अप्रैल 2022 में जांच कराने को लेकर की गई थी कमेटी
Next post साहिबजादों की वीरता, वीर बाल दिवस