Advertisement Section
Header AD Image

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मैन्दोली नामित।

देहरादून। पेशे से आर्किटेक्ट विपुल मैन्दोली को प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के अनुमोदनोपरान्त भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नामित किया गया। विपुल मैन्दोली का जन्म जनपद चमोली के सुदूरवर्ती विकासखण्ड घाट के ग्राम फाली में हुआ। सरकारी विद्यालयों से प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त डी0आई0टी0 से बी0 आर्क उपाधि हासिल की। पढने में होनहार विपुल मैन्दोली ने सरकारी नौकरी का मोह छोडकर खुद उद्यमी बनकर डिजायन स्टूडियो आर्किटेक्ट फर्म बनायी और प्रधान आर्किटेक्ट के रूप में कई सरकारी एवं प्राईवेट निर्माण मंे आर्किटेक्ट की भूमिका निभाई। राजनीति मंे उनकी दिलचस्पी उनकी माताजी से मिली। उनकी माताजी कई बार भा0ज0पा0 महिला मोर्चा विकासखण्ड घाट की मण्डल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चमोली, प्रदेश कार्यालय प्रमुख आदि पदों पर रह चुकी हैं। साथ ही विकासखण्ड घाट चमोली की ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। विपुल मैन्दोली इससे पूर्व देहरादून जनपद बुद्धिजीव प्रकोष्ठ के संयोजक, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रह चुके हैं। पार्टी एवं संगठन ने उनकी कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्मठता, स्वच्छ छवि एवं पार्टी हेतु सर्मपण भावना के मध्येनजर बडी जिम्मेदारी दी है। उनके इस मनोनयन से पार्टी एवं युवाओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है। शुभचिन्तकों का बधाई हेतु तांता लगा है। उन्होंने इन मनोनयन के लिये पार्टी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत आदि शुभचिन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूर्ण समर्पण भाव से निभाउंगा।

Previous post रामनगर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह पाल ने किया जनसंपर्क,
Next post उत्तराखण्ड की मानसखण्ड पर आधारित झांकी का हुआ चयन