देहरादून। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे। मृृतकों में दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह (52) निवासी ग्राम फकोट, सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह (37) निवासी ग्राम कसमोली व कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह (57) निवासी ग्राम आगराखाल शामिल थे।
More Stories
युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार
युवती के दुसरे युवक के संपर्क में होने की भनक लगने पर दिया वारदात को अन्जाम देहरादून। बीती सात...
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ शुभारम्भ
देहरादून। गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सोमवार से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है।...
टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखण्ड की क्षमताः राज्यपाल
-पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल के बडे़ संदेश देने की सराहना -अपने संस्मरणों से खींची महिला सशक्तिकरण की तस्वीर...
महिला दिवस पर मेरा युवा भारत ने उत्तराखंड में कईं जगहों पर आयोजित की महिला खेल प्रतियोगिताएं
देहरादून। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय...
वर्णी जैन इंटर कॉलेज कार्यकारिणी के चुनाव में मनीष जैन अध्यक्ष और संजीव जैन प्रबंधक चुने गए
देहरादून। गांधी रोड स्थित वर्णी जैन इंटर कॉलेज के चुनाव परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए मधु जैन...
झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु
देहरादून। “झण्डा चढ़या चढ़या ए देरादून, संगतां मनाले खुशियां, खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा, देखो-देखो गुरां...
