Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट बैठक होगी शुरू

देहरादून। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास में यह बैठक शुरू होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट बैठक में जोशीमठ भू धंसाव प्रभावितों के लिए मुआवजा मानक, जमीनों के नए सर्किल रेट, विधानसभा बजट सत्र आहूत करने, कारागार विभाग की नियमावली, हाउस टैक्स को सर्किल रेट से जोड़ने की नियमावली, जिला विकास प्राधिकरणों का दायरा बढ़ाने के साथ ही राजस्व, उद्योग, गृह विभाग के कई मामले प्रस्तावित रखे गए हैं।

Previous post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लांच किया।
Next post एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म