Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया।

खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अपने निजी आवास नगला तराई से टनकपुर यकार सेद्ध यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल.चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैंए इसी की बानगी है कि मुख्यमंत्री अधिकांशः स्थानीय उत्पादों का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सीधे दुकानों पर पहुॅच स्थानीय उत्पादों का भरपूर उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गई है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंहए उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी ष्रामूष्ए मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

Previous post किसानों के हितों के संरक्षण पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष ध्यान मंत्री गणेश जोशी।
Next post रिस्पॉन्सिबल और सस्टेनेबल टूरिज्म की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ते हुए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के साथ एक एम ओ यू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किया।