Advertisement Section
Header AD Image

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेशी पर्यटक भी भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।

ऋषिकेश। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेशी पर्यटक भी भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे विदेशी साधकों ने रंगों और फूलों से जमकर होली खेली। पर्यटक ड्रम की थाप पर थिरकते दिखे।
बुधवार को परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पर्यटकों के साथ होली मनाई। आश्रम में आयोजित होली महोत्सव में प्रसिद्ध ताल वादक आनंदन शिवमणि की धुनों पर विदेशी पर्यटक खूब झूमे। परमार्थ निकेतन में हर साल होली महोत्सव आयोजित किया जाता है। यहां देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, आज से आश्रम में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए 100 देशों के 1500 से अधिक साधक ऋषिकेश पहुंचेंगे। वहीं 25 देशों के 75 से अधिक प्रशिक्षक साधकों को विभिन्न योगासन कराएंगे। ऋषिकेश में होली पर राफ्टिंग और नीर झरने में प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद 81 हजार 239 पर्यटक पहुंचे हैं। करीब 80 फीसदी होटल और कैंप पहले से ही एडवांस बुक हो गए थे। बड़ी संख्या में पर्यटक परमार्थ निकेतन होली मनाने गए।

Previous post पूर्व दायित्वधारी महेश्वर प्रसाद बहुगुणा का निधन, सीएम ने परिजनों को दी सांत्वना
Next post रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए।