Advertisement Section
Header AD Image

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दस साल के बेटे ने खोला राज

देहरादून। रविवार की सुबह डीआइटी के समीप मक्कावाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे। इस मामले में पुलिस पूछताछ में मृतक के दस साल के बेटे ने देर रात हुई घटना का पूरा राज खोल दिया। घटनाक्रम के अनुसार मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजमिस्त्री का काम करने वाले अमजद का शव घर के पीछे नाले मे पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। इस मामले में परिजनों से पूछताछ करने के बाद मृतक के दस वर्षीय पुत्र ने पुलिस के सामने सारी वारदात का राज खोल दिया। उसने पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने देर रात पहले तो उसका गला दबाया फिर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और पश्चात शव नाले मे फेंक दिया। उसके पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे है और वह मक्कावाला क्षेत्र में पिछले चालिस साल से निवास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Previous post ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार पुनः प्रथम स्थान पर रहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
Next post तीर्थकर महावीर के 2550वें निर्वाण उत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का लिया संकल्प