Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन बाकी

 उत्तराखंड देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ वन्दना रावत

राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है. 

 बीते दिन  कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। 

अब कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है।

इन विधानसभा सीटों से होंगे ये उम्मीदवार…….

डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

Previous post अगर विकास चाहिए तो कांग्रेस की सरकार बननी जरूरी है जोत सिंह बिष्ट
Next post कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत केवल 5 लोगों के साथ नामांकन की प्रक्रिया के लिए आने की अनुमति