Advertisement Section
Header AD Image

घर में मिली पति-पत्नी की लाश, बगल में पड़ा था पांच दिन का मासूम बेटा

 

देहरादून: टर्नर रोड पर एक मकान में पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी।
वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। पति-पत्नी की 3-4 दिन पहले मौत होने की आशंका है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक कासिफ 25 वर्षीय और अनम 22 वर्ष उम्र बतायी जा रही है। सहारनपुर के रहने वाले कासिफ की अनम दूसरी पत्नी थी। पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। वह किराए पर जेसीबी चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर कमरा लिया था।

Previous post कैम्प कार्यालय में सीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Next post प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध लोगों के साथ संवाद कर समस्याओं का समाधान किया