Advertisement Section
Header AD Image

गौरीकुंड हादसे में रेस्क्यू टीम को एक और शव मिला

रूद्रप्रयाग। गौरीकुंड  हादसे में लापता लोगों को तलाश में गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने एक और शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त वीर बहादुर नाम से हुई है।
वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। आज एक और शव मिला है

Previous post गौरीकुंड हादसे में रेस्क्यू टीम को एक और शव मिला
Next post एमडीडीए उपाध्यक्ष ने अभियंताओं की बैठक लेकर जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश