Advertisement Section
Header AD Image

भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में कई देशों की फर्स्ट लेडी भी शामिल हुई

नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में कई देशों की फर्स्ट लेडी भी शामिल हुई हैं। समिट के पहली रात सभी विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाही डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान विदेशी महिलाओं पर भारतीय परिधान का जादू छाते हुए देखा गया।
शाही रात्रिभोज में पहुंची विदेशी महिलाओं को भारतीय परिधान में देखा गया, कुछ महिलाओं ने साड़ी पहनी थी, तो वहीं, कुछ महिलाएं सूट-सलवार में नजर आ रही थी। जी20 के भव्य रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान कोबिता को सफेद रंग की साड़ी पहने देखा गया।

जापान के राष्ट्रपति फुमियो किशिदा अपनी पत्नी यूको किशिदा के साथ भारत मंडपम में आयोजित रात्रिभोज में पहुंचे। इस दौरान यूको को भारतीय परिधान साड़ी में देखा गया। जापान की फर्स्ट लेडी हरे और गुलाबी रंग की साड़ी में शाही डिनर में शिरकत करने पहुंची।
भारत मंडपम में आयोजित डिनर कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का स्वागत किया। इस दौरान क्रिस्टालिना भारतीय परिधान सूट-सलवार में नजर आईं। जी20 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारत मंडपम में आयोजित डिनर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहना था।
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा अपनी पत्नी रितु बंगा के साथ जी20 डिनर में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी साड़ी पहनी थी। जी20 में शामिल होने आए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान अक्षता में इंडो-वेस्टर्न परिधान पहना था। आईएमएफ की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ भी जी20 के शाही डिनर का हिस्सा बनने के लिए भारत मंडपम पहुंची। इन्होंने नीले और लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस दौरान उन्हें भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ देखा गया। जी20 बैठक के डिनर कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ उनकी पत्नी इरियाना भी शामिल हुईं। इस दौरान वह भी भारतीय वेशभूषा सूट-सलवार में देखा गया।

Previous post G20 शिखर सम्मेलन में शामिल विश्व नेताओं के लिए परोसे गए बाजरा-आधारित शाकाहारी कई व्यंजन
Next post आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी