Advertisement Section
Header AD Image

गंगोत्री हाईवे के पास एक वाहन दुघर्टनाग्रस्त

देहरादून: गंगोत्री हाईवे के पास एक वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौत हो गई। दो घायलों अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

  

Previous post प्रदेशभर में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के साथ स्वास्थ्य मेलों की सफलता के प्रयासों के हुए सख्त निर्देश
Next post मुख्यमंत्री ने ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने रचनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मोबाइल कंप्यूटर वाहन का निर्माण कराया