Advertisement Section
Header AD Image

राजस्थान में जिलों का चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की रीति नीति के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चुनाव में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसी क्रम में उत्तराखंड से डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को जिला करौली एवं डॉ. धन सिंह रावत को जिला धौलपुर एवं कुलदीप कुमार को बराहां जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी राजस्थान चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में होंगे।

Previous post राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
Next post फ़्रांस के कृषि और खाद्य संप्रभुता मंत्रालय के प्रमुख सहयोगियों ने इस पहल हेतु हार्टफुलनेस से हाथ मिलाया