Advertisement Section
Header AD Image

देश की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अविस्मरणीय योगदान रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व और उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Previous post सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहलः अग्रवाल
Next post देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी का मंत्रियों ने किया स्वागत