Advertisement Section
Header AD Image

सुबोध उनियाल ने कहा हमे जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास कार्य और तेज गति से होंगे।

देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ संपादक वन्दना रावत।

नरेन्द्र नगर, 08 फरवरी नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से अपने विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर ग्राम पंचायत तिमली,मंगियाडी, मठयाली,जमोला,(क्यारा और जमोला, कोटर, घेराघाड, बाँसकटल,भैरामिड,घिघूड,पगैगांव,दिलकणी,कखील,वैराईगांव, चमेली आदि जगहों पर जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य भाजपा सरकार व उन्होंने मंत्री रहते किए सभी की जानकारी दी। साथ ही लोगों ने उन्हें समर्थन देने हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में जो भी कार्य उन्होंने किए है उनकों और आगे बढ़ाने के लिए उनका जीतना जरूरी है।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने बहुत विकास कार्य किए है और आगे भी करते रहेंगे। जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो विकास कार्य और तेज गति से होंगे।

Previous post कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा मंडल के अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने की कांग्रेस ज्वाइन 
Next post आज उत्तराखंड में कोरोना के (772) नये मामले 8 लोगो की मौत