Advertisement Section
Header AD Image

जल संस्थान कर्मचारी संगठन भवन के लिए किया गया भूमिपूजन

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के अथक प्रयासों से कर्मचारियों के हित में सी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी नलकूप परिसर में भूमिपूजन कर संगठन भवन हेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला द्वारा कहा गया है कि संगठन की एकता एवं अथक प्रयासों से कार्य संभव हो सका है जो कि कर्मचारी हित में बहुत ही महत्वपूर्ण है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राम द्वारा  संगठन भवन के निर्माण को कर्मचारी हित में बताते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी गई। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत ने कहा है कि कर्मचारी संगठन की  बैठक एवं दूर दराज से आने वाले कर्मचारी के हित में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी गई। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा उक्त कार्य हेतु मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक मुख्यालय, सचिव प्रशासन, वरिष्ठ लेखा अधिकारी आशीष भट्ट अधिशासी अभियंता एवं हिमांशु नौटियाल सहायक अभियंता का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Previous post करोड़ों की जीएसटी चोरी करने के कारण पिछले कई महीने से विभाग के अधिकारियों के साथ खेल रहा था आंख मिचोली
Next post मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभांरभ